
NOW HINDUSTAN. Korba. कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो रवि रंजन कुमार ने किया. छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा गांधी जी स्वशासन पर जोर दिया. गांधी जी देश के प्रति हमेशा समर्पित रहे. वे देश की आजादी के लिए सत्याग्रह एवं अहिंसा का मार्ग अपनाया. वे स्वदेशी, स्वशासन एवं स्वभेष अपनाकर अंग्रेजों से आजादी दिलाने पर जोर दिया. वे सर्वधर्म के विचार से प्रभावित थे. हमे अपने लक्ष्य को अच्छे कर्मों से प्राप्त करना चाहिए. गांधी एक अनवरत विचार हैं जब जब समाज में गांधी की जरूरत होगी गांधी आयेंगे।
- Advertisement -
डॉ नागेश्वर कुमार ने कहा गांधी जी ने कहा सबसे पहले हमें अपने आप को मजबूत करना चाहिए. उन्होंने समाज को मजबूत करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए. कार्यक्रम में छात्र सचिन कुमार, छात्रा प्रगति कुमारी, स्वीटी कुमारी, स्मिता कुमारी एवं मिनटा कुमारी ने विचार व्यक्त किया।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


