जिला विधिज्ञ संघ भवन. मे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन हूआ ……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. वैशालीनगर स्थित पुस्तकालय सभागार में अधिवक्ता राज कुमार दिवाकर की अध्यक्षता एवं भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा अधिवक्ता हरेश कुमार सिंह के संचालन में सड़क दुघर्टनाओं से लोगों की जीवन रक्षा करने को लेकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार के एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पांच सालों में देश भर में 21 लाख से ज्यादा सड़क दुघर्टना में 8 लाख मौतें हुई जिसमें अधिक संख्या 18 वर्ष से 45 आयु वर्ग के लोग थे। भारत सरकार एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का प्रयोग कर 2030 तक दुर्घटना में मौत का आंकड़ा पचास प्रतिशत से नीचे करने का प्रयास कर रही है।

- Advertisement -

अध्यक्षता करते हुए अधिवक्ता राज कुमार दिवाकर ने कहा कि सड़क पर पैदल चलने का नियम दांए तरफ एवं वाहन चलाने का नियम वांए तरफ है लोगों से वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। संचालन करते हुए भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा अधिवक्ता हरेश कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह यातायात नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी का एहसास दिलाता है। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक कर मानव जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी एवं यदि सड़क पर चलते हुए मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करते हैं,

ट्रैफिक लाइट एवं संकेत का पालन करते हैं,गलत दिशा में वाहन नहीं चलाते हैं तथा ओवर टेकिंग के समय सावधानी बरतते हैं तो दूसरों की जीवन के साथ साथ अपनी जीवन रक्षा भी करते हैं। उपस्थित वक्ताओं ने आम लोगों को जागरूक कर सड़क दुघर्टना में प्रभावी रुप से रोक थाम का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर अधिवक्ता सीताराम सहनी, अमित कुमार तिवारी, गिरधारी पंडित, पंकज कुमार,हरेन्द्र ठाकुर,सोनू कुमार भारती, रंजन, विनय कुमार झा,उतम कुमार माथुर, शैलेश कुमार सहित काफी संख्या में उपस्थित अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम में शामिल होकर अपने विचार व्यक्त किए एवं लोगों की जीवन रक्षा पर बहुमूल्य जानकारी साझा की।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article