
NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. राजापाकर /वैशाली प्रदर्शन करने के लिए न्यूटन क्लासेस के परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत रूप से की गई।
- Advertisement -
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तीरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी उपस्थित हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकल्प रहित संकल्प ही व्यक्ति को उच्च मुकाम तक पहुंचाता है। शिक्षा का मुख्य उद्देश्य अच्छा इंसान बनना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में छात्रों के भीतर अपार संभावनाएं होती हैं, जिन्हें सही दिशा में लगाकर वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत वर्ग 7 से वर्ग 10 तक के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने प्रखंड स्तर पर टॉप 50 रैंक प्राप्त की। इन विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रत्येक वर्ग से टॉप 3 रैंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि प्रदान की गई।
संस्थान के निदेशक अमरनाथ चौहान ने कहा कि प्रत्येक वर्ग में टॉप 3 रैंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को न्यूटन क्लासेस द्वारा एक वर्ष तक निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। टॉप 3 रैंक प्राप्त करने वालों में वर्ग 7 से प्रशांत, सूरज एवं यश राज, वर्ग 8 से साक्षी प्रिया, अंशु एवं कृष्णकांत, वर्ग 9 से अलका, अनिरुद्ध एवं प्रत्यय अमृत तथा वर्ग 10 से आदित्य, रोहित एवं स्वाति सिन्हा शामिल हैं।

मौके पर विधान पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुमार सौरभ शर्मा, बजरंग प्रसाद सिंह, कमलनाथ चौहान, तपसी प्रसाद सिंह, राजकुमार राय, अशोक राय, भोलानाथ सिंह,सुनील कुमार सुधाकर, सुधीर कुशवाहा , सचिन कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


