थाना परिसर राजापाकर में दफादार राजेंद्र सिंह के सेवानिवृत्ति पक्षात विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. राजापाकर /वैशाली थाने में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी, चौकीदार,  गणमान लोग उपस्थित हुए. सभी लोगों ने दफ़ादार राजेंद्र सिंह को अंग वस्त्र एवं फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया.    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसएचओ गौरीशंकर बैठा ने कहा कि दफादार राजेंद्र सिंह का कार्यकाल  सराहनीय रहा है. हर काम को भी अपनी कर्तव्य निष्ठा एवं ईमानदारी से करते थे. नौकरी में आने पर सबको एक दिन जाना पड़ता है. विदाई की बेला बरा ही मर्माहक होता है .लेकिन आज के पुलिस प्रशासन में वे वेदाग कार्यकाल पूरा कर वे  सेवानिवृत्ति हो गए।

- Advertisement -

यही उनके सेवा कल की बड़ी बात है. वे जहां भी रहे स्वस्थ रहे सभी लोगों ने उनके दीर्घायु जीवन की कामना किया. वरिष्ठ चौकीदार धर्मेंद्र कुमार उर्फ मास्टर जी ने कहा कि दफादार राजेंद्र सिंह का सभी चौकीदारों के साथ अच्छा संबंध रहा है .वह अपने अंदर कार्य करने वाले सभी चौकीदारों को हमेशा प्रेम भाव दिया एवं  ससमय कार्य करने आदेश का पालन करने की सीख दिया. थानाध्यक्ष द्वारा जो भी उन्हें कार्य दिया जाता था ससमय पूरा करने का प्रयास करते थे. उनके जाने से उनकी कमी हमेशा खलेगी. अन्य चौकीदारों ने भी उनके कार्यकाल की प्रशंसा किया तथा बधाई दिया।

मौके पर उपस्थित थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा, अपर थाना अध्यक्ष संदीप मंडल, रूपक कुमार, सजीवन पासवान, योगेंद्र यादव, मिथिलेश कुमार, विकास कुमार, बीपी कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विवेक कुमार ,पप्पू कुमार, मिलन कुमार सहित थाना क्षेत्र के सभी चौकीदार एवं थाने में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article