होली, मुहर्रम और गांधी निर्वाण दिवस पर अब नहीं रहेगा ‘ड्राई डे’,छत्तीसगढ़ राज्य की शराब नीति में बड़ा बदलाव……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  सनातन धर्म की बात करने वाली सरकार पर्व को भी नही छोड़ रही है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नई आबकारी नीति के तहत ड्राई डे की संख्या में की गई कटौती ने राज्य में एक नई राजनीतिक और सामाजिक बहस छेड़ दी है. होली और मुहर्रम जैसे त्योहारों के साथ-साथ गांधी निर्वाण दिवस पर भी शराब की दुकानें खुली रखने के फैसले ने कई वर्गों को चौंका दिया है.

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ की नई आबकारी नीति ने प्रदेश में सियासी पारा गरमा दिया है. राज्य सरकार ने अपनी नई एक्साइज पॉलिसी के तहत होली, मुहर्रम और गांधी निर्वाण दिवस जैसे खास मौकों पर शराब की दुकानें खुली रखने का फैसला किया है. पहले इन दिनों को पूरे राज्य में पूरे ‘ड्राई डे’ के तौर पर मनाया जाता था।

पारंपरिक रूप से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक संवेदनशीलता बनाए रखने के लिए धार्मिक या राष्ट्रीय मौकों पर शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाती थी, लेकिन नई व्यवस्था में इन खास दिनों पर लगी रोक हटा दी गई है।

आबकारी मंत्री ने मीडिया को जानकारी  देते हुए  बताया कि होली के रंग वाले दिन भी  शराब दुकान खुली रहेगी ।

भाजपा विधान सभा चुनाव के पहले शराब बंदी की मांग कर रही । लेकिन चुनाव जीतने के बाद शराब बेचने में जोर दे ही  है ।

Share this Article