परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस पुरुष महिला प्रतियोगिता में महिला वर्ग में शासकीय ई वि स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा एवं पुरुष वर्ग में जयबूढादेव महाविद्यालय कटघोरा विजेता बने…….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

कोरबा। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के तत्वावधान में आयोजित परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में शासकीय ईवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा और पुरुष वर्ग में जय बूढ़ादेव महाविद्यालय कटघोरा ने विजेता का खिताब हासिल किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एलएन कंवर, पर्यवेक्षक टीवी नरसिम्हम, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एसके गोभील, डॉ. वीके नायडू, सुशील गुप्ता एवं श्यामसुंदर तिवारी की उपस्थिति में हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की छह और महिला वर्ग की छह टीमों ने हिस्सा लिया।

महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में शासकीय पीजी कॉलेज कोरबा ने शासकीय प्यारे लाल कंवर महाविद्यालय भैंसमा को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में जय बूढ़ादेव महाविद्यालय कटघोरा ने शासकीय पीजी कॉलेज कोरबा को कड़े मुकाबले में 3-2 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्यामसुंदर तिवारी एवं गरिमा मिश्रा ने निभाई। आयोजन के दौरान महाविद्यालय की क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ. अवंतिका कौशल, बीएल साय, धनेश्वरी दुबे, सुशील अग्रवाल, अजय पटेल, ज्योति राठौर, रमेश मौर्य, डॉली अग्रवाल, वीरेंद्र श्रीवास सहित क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र ध्रुव, अनिमा तिर्की, गौरी वानखेड़े, सुमित सिंह, गरिमा मिश्रा, साहनी चौहान, सत्येंद्र सिंह, सचिन कंवर, सूरज कुमार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी छात्र-छात्राएं आगामी राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने रायपुर जाएंगे। प्रतियोगिता की जानकारी  संगठन सचिव एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. बीएस राव द्वारा दी गई।

 

 

Share This Article