NOW HINDUSTAN. कोरबा। जिले में रेत खदानों के उत्खनन पट्टे के आबंटन की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू होने जा रही है। खनिज शाखा कोरबा द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत चतुर्थ चरण में जिले की तीन रेत खदानों के लिए इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) कराई जाएगी।
इस चरण में कुदमुरा, चारपारा और भिलाईखुर्द रेत खदानों के उत्खनन पट्टे का आबंटन किया जाना है। कुदमुरा रेत खदान तहसील भैसमा, चारपारा तहसील दर्री और भिलाईखुर्द तहसील कोरबा क्षेत्र में स्थित है।
निर्धारित पात्रता और नियम-शर्तों को पूरा करने वाले इच्छुक बोलीदार इस ई-नीलामी में भाग ले सकेंगे। ऑनलाइन बोली प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बोलीदारों की पेशकश के आधार पर उत्खनन पट्टे के आबंटन की कार्रवाई की जाएगी।
नीलामी में शामिल होने के इच्छुक बोलीदार पात्रता, नियम-शर्तों, नीलामी प्रक्रिया और संबंधित रेत खदानों की विस्तृत जानकारी एमएसटीसी के आधिकारिक पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा जिले की वेबसाइट और छत्तीसगढ़ खनिज विभाग की वेबसाइट पर भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध है।
विस्तृत जानकारी के लिए कलेक्टर कार्यालय की खनिज शाखा के साथ संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत भवन के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है। नीलामी से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7587350731 पर संपर्क किया जा सकता है।

