प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन……

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTANकोरबा। दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा से जुड़े विवादों और उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा निष्पक्ष जांच एवं मंत्री पद से इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आनंद सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से पारदर्शिता और जवाबदेही की अपेक्षा की जाती है। किसी भी जनप्रतिनिधि के विरुद्ध गंभीर आरोप सामने आने पर उनकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए  प्रवेश वर्मा अपने मंत्री पद से इस्तीफा दें।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी भी व्यक्ति को अपने पद का प्रभाव जांच प्रक्रिया पर नहीं पड़ने देना चाहिए।
इस दौरान युवा विंग अध्यक्ष आजाद बक्स सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article