ब्रेकिंग न्यूज़:- पुलिसिंग में कसावट लाने 6 जवानों के प्रभार में फेरबदल यातायात से जवानों को भेजा थाना-चौकी, वहीं थाना-चौकी से यातायात में हुई पदस्थापना…….

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा। पुलिस विभाग में कसावट लाने और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा जिला पुलिस बल के 6 कर्मचारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार यातायात थाना में पदस्थ जवानों को विभिन्न थाना-चौकियों में भेजा गया है, जबकि थाना-चौकियों में पदस्थ कर्मचारियों को यातायात थाना में पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में कर्मचारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अग्रिम आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना पर भेजते हुए तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।

इन जवानों का हुआ तबादला
प्रआर 199 संतोष कुमार सिंह — थाना यातायात से चौकी कोरबी
प्रआर 320 सुधांशु शर्मा — चौकी कोरबी से थाना यातायात
आरक्षक 405 गोपीदाम दिव्य — थाना यातायात से थाना श्यांग
आरक्षक 507 अमरनाथ सतनामी — थाना श्यांग से थाना यातायात
आरक्षक 570 बलबीर यादव — थाना यातायात से चौकी मोरगा
आरक्षक 745 संजय कुमार साहू — चौकी मोरगा से थाना यातायात
पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

Share This Article