NOW HINDUSTAN. कोरबा :- करतला ब्लॉक से शिक्षा विभाग से बड़ी खबर प्रकाश में आया है कनकी हायर सेकंडरी स्कूल के पूर्व प्रभारी प्राचार्य बी एन यादव पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने गंभीर सवाल खड़े करते उनकी शिकायत सीएम हेल्प लाइन में किये हैं। शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा को जांच कर कार्यवाही करने के लिए कहा गया है।
शाला प्रबंधन समिति का शिक्षक बी एन यादव पर आरोप…
शाला प्रबंधन समिति के सदस्य रामायण रजवाड़े,दीपक रजवाड़े, नूतन रजवाड़े और गिरधारी ने अपने शिकायत पत्र में बताया की वर्ष 2025 में शिक्षक बी.एन. यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कनकी में प्रभारी प्राचार्य पद पर रहे हैं और इनके द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान शाला प्रबंधन समिति को बिना जानकारी दिये वर्ष 2025 में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का हस्ताक्षर स्वयं करके RMSA का पैसा आहरण कर गबन कर लिया गया है और विद्यालय में स्थायी प्राचार्य आने के बाद भी जुलाई 2025 में फर्जी हस्ताक्षर कर 25000/- रुपये का आहरण कर लिया गया।
शिक्षक बी एन यादव द्वारा शासन प्रशासन के बनाने गए नियमों का धज्जियाँ उड़ाते हुए विद्यालय परिसर में तंबाकू/गुड़ाखू का सेवन किया जाता है जबकि प्रशासन द्वारा विद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार का धूम्रपान नशा का सेवन करना प्रतिबंधित किया गया है। इनके द्वारा विद्यालय में प्रतिदिन शिक्षाकिय कार्य के दौरान विद्यालय में पदस्थ चपरासी या अन्य शिक्षक को लेकर चेस(शतरंज) खेल खेला जाता है और इस तरह का कार्य वह प्रतिदिन करता है तथा अपने मूल कर्तव्यों का निर्वाह उनके द्वारा नहीं किया जा रहा है।
इनके खिलाफ पूर्व में विद्यालय में पदस्थ महिला शिक्षक ने प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया गया था जिस पर जांच निष्पक्ष रूप से नहीं किया गया और न ही इनके खिलाफ उचित कार्यवाही किया गया। जिससे इनके हौसले सातवें आसमान में हैं।
शिकायतकर्ताओं का दावा है की शिक्षक बी एन यादव द्वारा विद्यालय में किए गए कृत्यों का वीडियो उनके द्वारा बनाया गया है जो जांच समिति या अधिकारी को जांच के दौरान सौंपा जायेगा।जिससे उनकी कृत्य प्रमाणित हो सके।
शाला प्रबंधन समिति के सदस्य शिक्षक बी एन यादव के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने और तत्काल निलंबित करते हुए स्कूल से हटाये जाने की मांग कर रहे हैं ताकि पढ़ने वाले छात्र छात्राओं और अन्य शिक्षकों का शैक्षिक माहौल ठीक किया जा सके I

