आधी रात गांव के करीब पहुंचा दंतैल हाथी, घंटों मशक्कत के बाद गांव से खदेड़ा फसलों को भारी नुकसान, ग्रामीणों में दहशत…….

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. करतला। विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत कोकोटमेर में आधी रात एक जंगली हाथी के गांव के करीब पहुंच जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हाथी ने इलाके में काफी देर तक विचरण करते हुए खेतों में पहुंचकर बड़ी मात्रा में फसल को नुकसान पहुंचाया।
हाथी के गांव के नजदीक पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को गांव की आबादी से दूर खदेड़ने का प्रयास शुरू किया गया।

काफी मशक्कत के बाद हाथी को गांव से दूर जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता मिली। इस दौरान ग्रामीणों ने सतर्कता बरतते हुए हाथी के करीब जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की।
ग्रामीणों के अनुसार, हाथी के विचरण से खेतों में खड़ी फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने तथा हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है।

Share This Article