कटाईनार एनीकट में बड़ा हादसा: पैर फिसलने से गहरे पानी में बहा युवक, ……

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. बांकी मोंगरा। क्षेत्र के कटाईनार स्थित एनीकट (डेम) में शुक्रवार को पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक के गहरे पानी में बह जाने की घटना सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लापता युवक की पहचान अयोध्यापुरी निवासी नरेश साहू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, नरेश साहू अपने दो अन्य साथियों के साथ शुक्रवार को पिकनिक मनाने कटाईनार एनीकट पहुंचा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी की ओर बहने लगा। साथ मौजूद साथियों ने उसे बचाने  की कोशिश की, लेकिन वे उसे बचाने में सफल नहीं हो सके। और वो गहरे पानी में समा गया।

घटना के बाद परिजनों द्वारा इसकी सूचना थाने में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। युवक की तलाश के लिए एनीकट के गेट बंद करवा कर खोजबीन शुरू की।

काफी मसक्कत के बाद शव को पानी के बाहर निकाला गया। और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Share This Article