सेवानिवृत्त शिक्षक,वरिष्ठ नागरिक,कवि,पत्रकार, सेवा निवृत्त सैनिको का सहायक शिक्षक फेडरेशन ने किया सम्मान …

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा/मुंगेली NOW HINDUSTAN छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन मुंगेली जिले के तत्वाधान में बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सेवानिवृत्त शिक्षक, वरिष्ठ नागरिक, कवि, पत्रकार एवं सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पहली बार ऐतिहासिक कार्यक्रम शिक्षक संगठन द्वारा खचाखच भरे भीड़ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

आज के इस भीड़ भरे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय नंद कुमार बघेल (मुख्यमंत्री के पिता) थे।विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव अश्वनी कुर्रे, जिला अध्यक्ष भुपेन्द्र बंजारे थे,तथा डॉक्टर सरिता भारद्वाज की अध्यक्षता में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


मुख्य अतिथि माननीय नंद कुमार बघेल राष्ट्रीय अध्यक्ष मतदाता जागरूकता मंच ने संबोधन में कहा कि सहायक शिक्षकों का वेतन विसंगति दूर करने हेतु मैं निश्चित ही अपने बेटे माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करने हेतु घर में जाकर कहूंगा। सरकार को शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर तत्काल करनी चाहिए ताकि 4 वर्षों की लड़ाई खत्म हो और इनका हक मिले।


छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश महासचिव अश्वनी कुर्रे ने अपने संबोधन में कहा की यह आयोजन मुंगेली जिले में मिल के पत्थर साबित होगा यह ऐतिहासिक कार्यक्रम है ।आगे कहा की हम आंदोलन नहीं करना चाहते बच्चों की भविष्य को हम समझते हैं सम्माननीय मुख्यमंत्री तत्काल वेतन विसंगति दूर करने हेतु पहल करें और शिक्षकों से किए हुए वादे का सम्मान करें ।निश्चित ही माननीय मुख्यमंत्री शिक्षकों की समस्या को दूर करेंगे तो शिक्षक उनका जीवन भर का आभारी रहेंगे और ऐतिहासिक सम्मान समारोह कार्यक्रम का प्रदेश स्तर में भव्य आयोजन की पहल करेंगे।
डॉक्टर सरिता भारद्वाज सभी सम्मानित वरिष्ट नागरिक को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने समाज को नई दिशा प्रदान किए हैं आप सभी सम्मान के पात्र हैं। हम आप लोगों को सम्मान करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा सहायक शिक्षक 4 वर्षों से लगातार अपनी मांगों पर मुखर है अभी पूरा प्रदेश में क्रमिक आंदोलन हो रहे हैं सरकार को अपने वादा निभाने हेतु जिले भर में आंदोलन हो रहा है इस आंदोलन को सम्माननीय मुख्यमंत्री जी तत्काल खत्म करें और वेतन विसंगति समस्या का हल करें।
आज के कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अभिजीत तिवारी राजेंद्र राजेंद्र नवरंग संयुक्त सचिव,कार्य जिलाध्यक्ष मनोज कश्यप, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ माया सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ममता सोनी कार्यकारी अध्यक्ष बिलासपुर सुनील पांडे ,उपाध्यक्ष बिलासपुर विरेन्द्र यादव, भुपेन्द्र घृतलहरे, जिला संयोजक, राजकमल गेंदले सहसचिव, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत जडेजा,जिला सचिव मुंगेली मनोज अंचल,ब्लॉक अध्यक्ष लोरमी नीलेश दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष मुंगेली अखिलेश शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष मुंगेली महिला प्रकोष्ठ राधिका देवांगन, जिला मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश साहू,ब्लॉक उपाध्यक्ष संतोष बघेल,कोषाध्यक्ष नरेंद्र राठौर, घनश्याम शर्मा ब्लाक महामंत्री, कमलेश पटेल,अशोक यादव आदि मुंगेली,बिलासपुर जिले के सभी पदाधिकारी एवं शिक्षकगण शामिल हुए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article