नेता प्रतिपक्ष हितानंद के नेतृत्व में भाजपाइयों ने निगम के मुख्य द्वार पर लगाया ताला, महापौर पर लगाया भेदभाव व भ्रष्टाचार का आरोप…

Rajesh Kumar Mishra
6 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN भाजपा पार्षद दल ने नगर निगम के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता नगर निगम पहुँचें, इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, कोरबा विधानसभा प्रभारी वी रामा राव मुख्य रूप से उपस्थित रहें |

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

प्रदर्शन के दौरान 2 घण्टे तक नगर निगम के बाहर भाजपाइयों ने धरना दिया, उसके बाद भाजपा कार्यकर्ता नगर निगम कार्यलय की ओर कूच करने लगे, इस दौरान निगम के प्रवेश द्वारा पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओ को रोकने का नाकाम प्रयास किया, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच मे भारी झूमाझटकी के बीच भाजपाई प्रवेश द्वार को खोलते हुए नगर निगम के अंदर प्रवेश कर निगम के मुख्य द्वार पर ताला बंद करने में सफल हुए |

भाजपा जिला प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 14 वे एवं 15 वे वित्त से 100 करोड़ पिछले 3 सालों में निगम को दिया गया जबकि राज्य में कांग्रेस की सरकार होते हुए भी 10 करोड़ से ज्यादा राशि महापौर नही ला पाए । पैसा का व्यय का हिसाब प्रदान नही किया जा रहा है, निर्माण के नाम पर खाना पूर्ति कर कागजो मे निर्माण किया जाना पाया जा रहा है |

नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि शहर में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं, कोरबा के महापौर कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं उनको जनता के सुख – दुख से कोई मतलब नहीं है, निगम द्वारा नियमितीकरण को लेकर लगातार तानाशाही की जा रही है जो कि सरासर गलत है, तत्काल प्रभाव से तानाशाही को बंद करते हुए नियमतिकरण सुलभ तरीके से हो इसकी व्यवस्था की जाए, कोरबा नगर निगम द्वारा स्वच्छता शुल्क संपत्ति कर के साथ जोड़ कर लिया जा रहा है जो कि सरासर गलत है, प्रदेश के अन्य नगर निगम में स्वच्छता शुल्क संपत्ति कर के साथ जोड़कर नहीं लिया जाता, तत्काल संपति कर में से स्वछता शुल्क हटाया जाए |

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन ने कहा कि महापौर कार्यालयीन समय में अपने कार्यालय में कभी उपस्थित नहीं रहते है, महापौर कक्ष का किसी अन्य कार्य में उपयोग किया जाना चाहिए |वही भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने कहा कि कोरबा का दुर्भाग्य है कि राजकिशोर प्रसाद महापौर है, वो ना घर मे मिलते है और ना निगम में वो सिर्फ और सिर्फ मंत्री की परिक्रमा में लगे हुए है |

पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की स्थिति अत्यंत दयनीय है, वार्डो सहित मुख्य मार्गो की स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है, नालिया जाम पड़ी है, नल जल योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा लगभग 400 करोड़ रुपये कोरबा नगर निगम को उपलब्ध कराया गया ताकि लोगो को 24 घंटे पेय जल की सुविधा उपलब्ध हो सकें परंतु वार्डवासियों को सुबह शाम 30 मिनट से कम पेयजल दिया जा रहा है, केंद्र सरकार की योजना को धरातल में तत्काल सुचारू रूप से प्रारंभ किया जाये |

पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी ने कहा कि कार्यालय जिला स्तरीय प्रमाण पत्र सत्यापन समिति जिला कोरबा छत्तीसगढ़ द्वारा कई बार महापौर राजकिशोर प्रसाद को जाति सत्यता की पुष्टि हेतु दस्तावेजो सहित उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया है किंतु नियत समय अवधि के बाद भी आज दिनांक तक महापौर द्वारा उक्त कार्यालय में उपस्थित होकर दस्तावेज जमा नहीं किये जाने के बाद महापौर के ऊपर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की गई है, 7 दिवस के भीतर उचित कार्यवाही सुनिश्चित करने की कृपा करें |

इस दौरान पूर्व महापौर जागेश लम्बा , भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, बालको मंडल अध्यक्ष सहित नेता प्रतिपक्ष हितानंद के नेतृत्व में भाजपाइयों ने निगम के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया ।कार्यक्रम के अंत में जिलाधीश महोदय के नाम पर ज्ञापन तहसीलदार महोदय को कार्यक्रम स्थल पर ही सौपा गया  ।


इस दौरान भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, बालको मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह सहित पार्षद सुफल दास, आरती विकास अग्रवाल ,रितु चौरसिया, कमला बैरेड, शैल राठौर ,सुधार साय,धनश्री साहू ,उर्वशी राठौर, नरेंद्र देवांगन, निखिल प्रतिभा शर्मा, नर्मदा लहरें ,पूराइन बाई द्रोपती वर्मा, नारायण महंत, सकुन्दी अनीता यादव, अजय गौड़, बुधवार साय यादव, पुष्पा कंवर,ममता बाली साहू,विजय साहू ,फिरत साहू, लोकेश्वर चौहान, प्रेमचंद पांडे समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article