जिले के देवी मंदिरों में पहुंच राजस्व मंत्री ने की पूजा-अर्चना, मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN  चैत्र नवरात्रि में पूरा जिला आदिशक्ति की आराधना में लीन है, चारों तरफ आध्यात्म की बयार चल रही है। देवी मंदिरों में श्रद्धा की अभूतपूर्व भीड़ दिख रही है।
इसी कड़ी में कोरबा विधायक एवं प्रदेश के राजस्व, आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा के आस्था केन्द्र आदिशक्ति मॉ सर्वमंगला देवी, मॉ काली मंदिर मुड़ापार एसईसीएल, मॉ भवानी मंदिर दर्री एवं पहाड़ों वाली मॉ मड़वारानी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे और विधि-विधान से देवी मॉ की पूजा-अर्चना की। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इन सभी देवी स्थल पर देवी मॉ से प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
सबसे पहले वे मुड़ापार एसईसीएल स्थित मॉ काली मंदिर पहुंचे जहॉ मुख्य पुजारी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करा कर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को आशीर्वाद प्रदान किया। उसके बाद दर्री स्थित मॉ भवानी मंदिर में मुख्य पुजारी ने पूजा-अर्चना कराई और आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद वितरण किया। इसके बाद श्री अग्रवाल समर्थकों के साथ छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
इसी प्रकार मॉ सर्वमंगला मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की, पुरोहित मयंक पाण्डेय ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और मॉ की चुनरी व प्रसाद का वितरण कराया। तत्पश्चात् मड़वारानी मंदिर पहुंचकर पहाड़ावाली मॉ मड़वारानी के दर्शन कर क्षेत्रवासियों को नवरात्रि पर्व, रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं दी और प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की कामना की। श्री अग्रवाल ने ज्योति कलश के भी दर्शन किये और उनका मानना है कि ज्योति कलश के दर्शनमात्र से ही सारी बाधा दूर होती है और शरीर में सत्व का प्रवेश होता है ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article