कोरबा NOW HINDUSTAN कोरबा के पेंशनर संघ ने अनोखी पहल शुरू की है । राज्य सरकार के पेंशनरों के प्रति उपेक्षा पूर्ण रविए से व्यथित होकर प्रदेश के गांव, देहात ,कस्बा से लेकर शहरों में रहने वाले प्रत्येक बुजुर्ग पेंशनर अब प्रतिदिन मुख्यमंत्री के नाम रोज-रोज पत्र भेज रहे हैं और केंद्र की बराबर 42% प्रतिशत महंगाई भत्ता के आदेश शीघ्र जारी करने की मांग कर रहे हैं,
इसी कड़ी में 12 मई को दोपहर 11:30 बजे छत्तीसगढ़ पेंशनर कल्याण संघ जिला कोरबा के अध्यक्ष श्री आर के शर्मा के नेतृत्व में मुख्य डाकघर कोसाबाड़ी कोरबा के लालडिब्बे मे मुख्यमंत्री के नाम स्वयं हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र प्रेषित किए हैं ,, इस अवसर पर अध्यक्ष आर के शर्मा, प्यारे लाल चौधरी, डीआर सारथी, जेपी श्रीवास्तव, सीपी साहू, ए पी शुक्ला, प्यारे लाल चौहान, एके पांडे, एस आर कवर, एनके नामदेव ,केआर टंडन एस के विश्वास, जेएस पोर्ते, आदि पेंशनर साथी उपस्थित है ।
कोरबा के पेंशनरों ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेज कर रखी अपनी मांग ..