सजेगा राम दरबार.. चलेगी आस्था की लहर.. जया के सानिध्य में जयसिंह थामेंगे ध्वज.. उमड़ेंगे श्रद्धालु…

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN  जल्द ही ऊर्जाधानी में आस्था का सैलाब आने वाला है। हाल फिलहाल में जिले में लगे पोस्टर, बैनर से जो सस्पेंस बना था, अब उससे पर्दा उठ चुका है। शहर में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण प्रदेश के राजस्व मंत्री व कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल की पहल पर करवाया गया है। भविष्य में इसका संचालन ट्रस्ट के माध्यम से होगा। मंदिर में राजस्थान के कारीगरों की कलाकृति प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगा। प्राण प्रतिष्ठा के लिए भगवान श्रीराम के जन्म स्थल अयोध्या से मिट्टी मंगाई जा रही है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 12 जून को विशेष तौर पर विश्वविख्यात कथा वाचिका जया किशोरी आएंगी। कोरबा के लोग इस बेहद खास और ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनेंगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

*अयोध्या से लाई जाएगी मिट्टी, 59 वार्ड की महिलाएं शामिल होंगी कलश यात्रा में*

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां 8 जून से ही शुरू कर दी जाएगी। इसके पहले पंडितों का एक विशेष दल अयोध्या जाकर, वहां से मिट्टी लेकर कोरबा आएगा। इसके बाद 8 जून को मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रकांड पंडितों की मौजूदगी में शास्त्रगत मंत्रोच्चार और विशेष पूजा अर्चना के साथ श्री राम का आह्वान किया जाएगा। 8 जून से इस भव्य आयोजन की शुरुआत होगी। जिसमें राज्य भर से अतिथियों को आमंत्रण भेजा गया है। इस भव्य आयोजन के लिए खास से लेकर आम लोगों को आमंत्रित किया गया है। नगर पालिक निगम के 59 वार्ड की महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होंगी। सभी एक ही रंग की साड़ी पहने हुए मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेंगी।

*12 जून को मुख्य पूजा, महाभंडारा के साथ जया किशोरी की राम कथा*

12 जून को प्रभु श्रीराम, जिले के राम मंदिर में विराजित होंगे। इसी दिन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य आयोजन सुबह 9 बजे कलश यात्रा के साथ शुरु होगा। श्री राम दरबार तक कलश यात्रा के साथ निशान पदयात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से महाभंडारे की भी शुरुआत कर दी जाएगी। इसी दौरान दोपहर 1:40 बजे से 3:21 तक प्रभु श्री राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा का आयोजन होगा। प्राण प्रतिष्ठा पूजा के बाद शाम 5 बजे से विश्व विख्यात कथा वाचिका जया किशोरी कथा वाचन करेंगी। यह कार्यक्रम रात के 8 बजे तक लगातार चलता रहेगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article