बिलासपुर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भूपेश सरकार पर जमकर साधा निशाना ,कहा कोई विकास नही सब केंद्र कर रही -अमर अग्रवाल…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
5 Min Read

Korba NOW HINDUSTAN बिलासपुर शहर विकास के मामले में कांग्रेस सरकार ने विगत साढ़े 4 वर्षो में कोई कार्य नहीं किया, जो भी कार्य हो रहे है, वह केन्द्र सरकार द्वारा स्मार्टसिटी के लिए जारी फंड से हो रहा है-अमर अग्रवाल

- Advertisement -

इस फंड का दुरूपयोग करते हुए जो नाले बने हुए है, उस पर काम हो रहा है और इसके निर्माण में 10 प्रतिशत् का ही काम हो रहा है और शेष 90 प्रतिशत् भ्रष्टाचार में जा रहा है। इस आशय के विचार आज यहां भाजपा बिलासपुर मध्य मण्डल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने व्यक्त किए। उन्होने कहा कि, कांग्रेसियों ने अभी तक के अपने कार्यकाल में विकास के नाम पर एक भी शिलान्यास नहीं किया। भाजपा शासनकाल के कार्यो को ही अपना बता कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं उन्होंने कहा कि, बिलासपुर के इतिहास में कभी आज तक तीन मंजिला इमारत नहीं गिरा, लेकिन कांग्रेस सरकार ने अपने साढ़े 4 वर्षो के शासन काल में तीन मंजिला भवन को जमीदोज कर दिया।
उन्होंने कहा कि, नगर में डायरिया फैला हुआ है, नलजल योजना की पाइप फटी हुई है। इससे प्रदूषित जल लोगों के घरो में पहुंच रहा है और लोग डायरिया के शिकार हो रहे है। जर्जर हो चुके पाइप को बदला नहीं जा रहा है। हैजा फैल चुका है। रेेत माफियाओं के कारण अरपा नदी में जगह- जगह कुंए बन गये है, जिससे तीन बच्चियों की मौत हो गई है। भूमाफियाओं को कांग्रेस नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है, जिसकी वजह से उन्हें कोई डर भय नहीं है और वे लोग शासकीय भूमि और लोगों की जमीन पर नाजायज कब्जा कर लेते है। कई लोगो ने ऐसे मामले में आत्म हत्या भी कर लिए है, किन्तु इनकी रिपोर्ट नहीं लिखी जाती। शहर की कानून व्यवस्था के साथ लोग खुले आम खिलवाड कर रहे है, चौक चौराहों में तलवार से केक काटकर जन्मदिन मना रहे है। अपराधिक घटनाओं में वृद्धि होते जा रही है यहां की जनता इन सभी बातों से वाकिफ है। उन्होंने कहा कि, अरपा में तीन बच्चियों की मौत के मामले, हैजा और डायरिया से मौतों के मामले में हत्या का अपराध दर्ज किया जाना चाहिए।
उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि, विधानसभा चुनाव में अब 90 दिन से भी कम रह गये है। उन्होंने कहा कि, बुथ प्रभारियों को सक्रियतापूर्वक कार्य करना है आपको 24 घंटे में 1-2 घंटे बुथ के कार्यो के लिए समर्पित रहना है। उन्होंने कहा कि, मध्य मण्डल ने पिछले चुनाव में काफी अच्छी बढ़त दिलाई थी, अब इसे और अधिक मजबुत गढ़ बनाना है। उन्होंने कहा कि, चुनाव में हमसे कहां चुक होती है, इसका ध्यान रखना है और वह गलती दुबारा न हो इस बात का ध्यान रखना है। मतदाताओं को मतदान केन्द्रो तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इस बात का विशेष ध्यान रखना है। इसके साथ ही पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले की छवि कमजोर न हो इस बात का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, आप लोग मेहनत करें और अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाये। हम सरकार जरूर बनायेंगे। इस कार्य मे आप सभी का योगदान रहेगा।
हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा अन्य केन्द्रीय मंत्री शीघ्र छत्तीसगढ़ प्रवास पर आने वाले है, यह इस बात का संकेत है कि, छत्तीसगढ़ में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। कार्यक्रम के प्रारंभ में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत सभी प्रभारियों से चर्चा की और बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत सहारे ने एवं आभार प्रदर्शन विकास मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, मण्डल अध्यक्ष अरविंद बोलर, महामंत्री श्रीकांत सहारे, कमल कौशिक, जोन प्रभारी बंधु मौर्य, पार्षद दुर्गा सोनी, मनीष शुक्ला, आनंद तिवारी, विकास मिश्रा, कृष्ण मोहन पाण्डेय, राजेश मिश्रा, चिंटू खण्डेलवाल, निक्कु सचदेव, सूरज धर दीवान, मंत्री बबलू पमनानी, बलराम हरियाणवी, गोपी ठारवानी, शंकर अहिरवार, आशीष तिवारी, संतोषी देवागंन, रोशन राही, राजू खान, देवेश सोनी, दीपक साहू, विनोद कुमार, चिंटू खण्डेलवाल, योगेश बोले शेखर बाजपाई, अमरदीप बोलर, आशीष मिश्रा, रामेश्वर भाई, रवि मोहोड, राहुल ताम्रकार, ऋषि सोनी, अमन सोनी, अतुल बापते, गोवर्धन मोटवानी, प्रकाश दुबे, मनीष दीक्षित, शरद शुक्ला, अनिल गुप्ता, दिनेश सिंह, प्रदीप शुक्ला, मनीष पाठक, आदि उपस्थित थे। ं

Share this Article