राजस्व मंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर दर्री क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा। NOW HINDUSTAN राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की कार्यशैली और नीतियों से प्रभावित होकर शनिवार को दर्री क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य ग्रहण की। इस दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, महापौर राजकिशोर प्रसाद व कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सपना चौहान, प्रदेश सचिव बीएन सिंह भी मौजूद रहे। कांग्रेस में प्रवेश लेने वाले सभी लोगों का मंत्री ने शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया और कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बंगले में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में भैय्यालाल यादव दर्री, गोपाल यादव दर्री, कपिलदेव यादव दर्री, फूलगेन्द्र यादव साडा कालोनी जमनीपाली, संतोष यादव साडा कालोनी जमनीपाली, पारस यादव, ओमप्रकाश यादव दर्री, प्रमोद यादव साडा कालोनी जमनीपाली, कमलेश यादव साडा कालोनी जमनीपाली, भैयालाल यादव साडा कालोनी जमनीपाली ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य ग्रहण कर पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा से काम करने का भरोसा दिया है।

कांग्रेस में प्रवेश लेने वाले सभी ने संयुक्त रूप से यह कहा कि कांग्रेस ही वास्तव में सभी वर्ग और समुदायों के लिए काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा जिस तरह से काम किया जा रहा है, उससे वह बेहद प्रभावित हैं। कांग्रेस के नीतियों और राजस्व मंत्री की कार्यशाली से प्रभावित होकर ही सभी ने कांग्रेस में प्रवेश किया है। इसके पहले यह सभी किसी न किसी अन्य दल से जुड़कर कार्य करते रहे हैं। लेकिन अब इन सभी ने कांग्रेस के प्रति गहरी निष्ठा व्यक्त करते हुए पार्टी को अपना समर्थन दिया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article