कोरबा NOW HINDUSTAN माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के घोषणा अन्तर्गत अशोक वाटिका के उन्नयन तथा विकास कार्य का लोकार्पण कार्यक्रम टी पी नगर स्टेट बैंक के पास आयोजित किया गया । राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा अशोक वाटिका का लोकार्पण किया गया । इस कार्यक्रम में महापौर राज किशोर प्रसाद ,सभापति श्याम सुंदर सोनी एवं नगर पालिका के आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई तथा समाज के प्रमुख एवं अध्यक्ष एवं पाषर्दगढ़, अधिकारी एवं शहर के गणमान्य व्यक्ति तथा नागरिक बंधु मौजूद रहे ।

10 करोड़ की लागत से अशोक वाटिका का उन्नयन किया गया है जहां बच्चों को वोटिंग की सुविधा के साथ खेल के मैदान मिलेंगे वहीं बड़ों को भी ओपन जिम और स्वच्छ वायु की सौगात मिलेगी अशोक वाटिका कोरबा के लोगों के लिए एक बेहतरीन साधन है जहां लोग अपना आकर समय बिता सकते हैं।

