कलेक्टर ने 98वें फाउंडेशन कोर्स के 14 प्रशिक्षु अधिकारियों से की मुलाकात, कोसा शॉल व स्मृति चिन्ह किया भेंट….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN  लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी के 98वें फाउंडेशन कोर्स के 2023 बैच के 14 प्रशिक्षु अधिकारियों से कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज जिला कार्यालय सभाकक्ष में मुलाकात की। कलेक्टर ने उन्हें जिले के इतिहास, उद्योग, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विकास कार्यों की गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को जिले में निर्मित कोसा शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए कलेक्टर से जिले के प्रवास के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा की कोरबा जिले के पर्यटन स्थल, प्राकृतिक धरोहर, यहां की संस्कृति, सभ्यता के बारे में जानने का उन्हें मौका मिला है। यहां आकर उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला, इसके लिए उन्होंने कलेक्टर सौरभ कुमार को धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी के 98वें फाउंडेशन कोर्स के 14 प्रशिक्षु अधिकारियों की टीम कोरबा जिले के 5 दिवसीय प्रवास पर थे। ये सभी 2023 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा, भारतीय रक्षा खाता सेवा एवं भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी हैं।

इन प्रशिक्षु अधिकारियों में अमित कुमार यादव, आदित्य कुमार सिंह, डॉ आदित्य शर्मा, शिवम यादव, अंजली भारद्वाज, अर्शिया छवि ठाकुर, शुभम मिश्रा, स्वर्णम भारद्वाज, आकांक्षा आनंद, मौर्या तेज, दीक्षिता जोशी, शुभम यादव, निखिल राय, मनेल बिजोत्रा शामिल है। सभी प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा जिले के अजगरबहार एवं लालपुर गाँव का भ्रमण कर ट्राइबल के रीति रिवाज, कला, संस्कृति का बारीकी से अध्ययन किया गया साथ ही इन गांवों में स्वास्थ्य, पंचायत, कृषि, महिला-बाल विकास परियोजना सहित अन्य योजनाओं की जमीनी स्थिति का अवलोकन भी किया गया। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्री अरविंद पीएम उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article