बाजे गाजे के साथ हुई भोजली विसर्जन, रामसागर तालाब में भोजली का किया गया विसर्जन…

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN ग्राम बहेराडीह में बाजे गाजे के साथ रामसागर तालाब में भोजली का विसर्जन किया गया। इस दौरान भोजली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें किरण चौहान ने बाजी मारी। भोजली विसर्जन के पूर्व, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में भोजली देवी की विधि विधानपूर्वक आरती पूजा-अर्चना की गई। पूजा का शुभारम्भ नौ कुआँरी कन्याओ द्वारा किया किया। इसके बाद उद्यान विभाग की सहायक संचालक रंजना माखीजा, बलौदा जनपद उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव, सिवनी सरपंच लखेकुमारी चंद्रकुमार राठौर, उपसरपंच चंदा सरवन कश्यप, शिक्षका प्रभा किरण पाण्डेय, सक्रिय महिला ललिता यादव, पुष्पा यादव, ग्राम बैगा श्याम कंवर व अन्य ने पूजा की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

तत्पश्चात भाजपा नेता डॉ. सुरेश कुमार देवांगन के नेतृत्व में आदिवासी महिला करमा नर्तक दल मड़वा जांजगीर द्वारा गाँव में भोजली यात्रा निकाली गई। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, रेस्टोरेंशन फाउंडेशन के सीईओ जे बस्वराज विशेष रूप से शामिल हुये। भोजली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान किरण चौहान ने प्राप्त किया। जिसे 2500 रूपये, प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया। इसी तरह द्वितीय पुरुस्कार कंचन कश्यप को 1500 रूपये, तृतीय पुरुस्कार छोटाई बाई कश्यप को 1000 रूपये, सांत्वना पुरुस्कार के रूप में उर्मिला यादव, मीना कश्यप और राशि यादव को सौ-सौ रूपये तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। उक्त सभी पुरुस्कार भाजपा नेता डॉ. सुरेश कुमार देवांगन के सौजन्य से वितरित किया गया।

इस मौके पर जिला ब्यापार व उद्योग से संतोष कुमार शुक्ला, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर से उत्तम कुमार राठौर, रामाधार देवांगन, दीनदयाल यादव, पत्रकार राजकुमार साहू, प्रकाश साहू, शिक्षका ऋतम्भरा कश्यप, प्रधानपाठक अमरदास महंत, सुखीराम यादव, बिपिन तिवारी, श्रवण कश्यप, रामदयाल यादव, शोभाराम यादव, ओंकार यादव, चंद्रकुमार राठौर, राघवेंद्र नामदेव, सुधराम यादव, हीरालाल यादव, पूर्व सरपंच मुरीतराम यादव, पूर्व उपसरपंच जीतेन्द्र कुमार यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता रजनी यादव, मितानिन प्रशिक्षक उत्तरी कंवर, भगवती यादव, रामबाई यादव, लक्ष्मीन यादव, सक्रिय महिला ललिता यादव, पुष्पा यादव, बैंक मित्र सुमित्रा यादव, आरबीके साधना यादव, सकून यादव, हीरालाल यादव, दादूराम यादव, सोमवार सिंह कंवर, राजाराम यादव, मड़वा जनपद सदस्य मिलसिंह कंवर समेत जिले के अनेक विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बिहान की महिलाएं भारी संख्या में शामिल हुईं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article