भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय, कोरबा के लोगों से मांगा सुझाव …

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

कोरबा, NOW HINDUSTAN भारतीय जनता पार्टी 2023 विधानसभा चुनाव की दृष्टि से घोषणा पत्र समिति के संयोजक दुर्ग सांसद एवं 2023 विधानसभा चुनाव के लिए पाटन से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल रविवार को कोरबा प्रवास पर पहुँचे। उन्होंने टीपीनगर स्थित भाजपा कार्यालय दीनदयाल कुंज में प्रेस वार्ता की।

- Advertisement -

प्रेस वार्ता में सांसद विजय बघेल ने कहा है कि प्रदेशभर में घोषणा पत्र के लिए सुझाव संग्रह करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। अब तक लगभग सवा लाख सुझाव पार्टी को प्राप्त हुए हैं। इसी सिलसिले में कोरबा जिले के विधानसभा में भी सुझाव संकलन के लिए अभियान की शुरुआत करने पहुंचे हैं।

इस मौके पर  कोरबा विधानसभा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन , भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पूर्व महापौर जागेश लम्बा ,  भाजपा जिला कोशाध्यक्ष गोपाल मोदी , अनिरुद्ध चंद्रा  मौजूद रहे ।

Share this Article