कुंवर राज्यवर्धन ने की पाली- तानाखार से दावेदारी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा बायोडाटा…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र से सातगढ़ तंवर समाज के अध्यक्ष कुंवर राज्यवर्धन सिंह को विधायक की टिकट की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। उन्होने कोरबा प्रवास पर पहुंची अखिल भारती महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर नेट्टा डिसूसा को अपना बायोडाटा सौंप कर समर्थन सौंपा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

राजवर्धन सिंह पाली-तानाखार विधानसभा के प्रथम विधायक, यज्ञसेनी कुमारी के पोते है। यज्ञसेनी कुमारी सन 1957 से 1967 तक दो बार कांग्रेस पार्टी से पाली तानाखार विधानसभा के लिए चुनी गई थी। उन्ही के नक्शे कदम पर चलते हुए राजवर्धन सिंह भी 1988 से लगातार कांग्रेस से जुड़ कर पार्टी के दिए जिम्मदारियों को बखूबी निभाते आ रहे है। कांग्रेस पार्टी ने भी उनकी कर्मठता देख उन्हें समय-समय पर पद एवं जिम्मेदारियों से नवाजा है। वर्तमान में राजवर्धन सिंह, छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव के अलावा सातगढ़ तंवर समाज के अध्यक्ष हैं। सन 1993 में अविभाजित मध्यप्रदेश में प्रदेश स्तर पर संयुक्त सचिव, जन समस्या निवारण समिति में रहे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद राज्यवर्धन सिंह जिला उपाध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ, जिला कांग्रेस कमेटी में सदस्य एवं आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी निभा चुके है। जमीन से जुड़े व्यक्तित्व के धनी राज्यवर्धन अपनी शांत, मिलनसार एवं सहयोगी स्वभाव के लिए जाने जाते है।

राजवर्धन सिंह ने विधानसभा के सभी क्षेत्रों का भ्रमण कर जनता तक अपनी पहुंच बनाई है। साथ ही जनता के बीच पहुंच कर छत्तीसगढ़ सरकार की जन हित की योजनाओं का प्रसार किया है। जनता से मिले आशीर्वाद की बदौलत ही उन्होंने अपना आवेदन विधानसभा की टिकट के लिए ब्लाक अध्यक्षों के समक्ष सौंप अपनी दावेदारी पेश की है। विभिन्न दावेदारों के बीच कांग्रेस हाई कमान सिंह के नाम पर भी विचार कर सकती है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article