राजा गुरू बालकदास उत्कृष्ट विद्यालय कुसमुंडा में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

कोरबा/कुसमुण्डाNOW HINDUSTAN   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कुसमुंडा वर्तमान में राजा गुरु बालक दास सेजेस विद्यालय कुसमुंडा में बड़े ही धूमधाम के साथ शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को याद करते हुए उनके जन्म दिन के उपलक्ष्य में केक काटा। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं से अपने अनुभव साझा किया। अंत में विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मीकांत साहू ने सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं सहित छात्रों को शुभकामना देते हुए कार्यक्रम का समापन किया ।

- Advertisement -

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मीकांत साहू, व्याख्याता जगेश्वर रामभगत ,अश्वनी कुमार तिवारी , डॉ सुरेन्द्र कुमार खुंटे ,विष्णु कुमार सोनी, आजम खान ,श्रीमती क्लोडिया लकड़ा , विजय कुमार चंद्रा, राहुल कुमार ध्रुव, रवि कुमार साहू,स्टाफ मानसिंह नायक, शत्रुघ्न कुर्रे, सहित छात्र- छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share this Article