कोरबा जिले को मिलेगी प्रदूषण मुक्त पीएम ई-बस सेवा की सौगात…

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN  कोरबा शहरवासी अभी तक ई-रिक्शा व स्कूटी का सफर कर रहे हैं। कम दूरी की सफर के लिए आने वाले दिनों में ई-बस सेवा की सौगात मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं। आगामी वर्ष 2024 में मई-जून से सेवाएं शुरू होने की संभावना जताई जा रही हैं। बस संचालन के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य विभाग ने 169 शहरों की सूची जारी की है। इस जारी सूची में कोरबा शहर का नाम भी शामिल है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

शहर के बसाहट क्षेत्रफल का जिस तरह से लगातार विस्तार हो रहा है उस दिशा में आवागमन व्यवस्था को दुरूस्त करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इस कड़ी में केंद्र सरकार ने ई-बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। पर्यावरण संरक्षण में पीछे और प्रदूषित शहर की दृष्टि से कोरबा शहर ई-बस सेवा का शुरू होना एक तरह से मील का पत्थर साबित होगा।

पीएम ई-बस सेवा के नाम से शुरू होने वाली इस यात्री सेवा सके के लिए केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय ने कई मापदंड निर्धारित किए हैं। इस कड़ी मेंं 20 से 40 लाख की आबादी वाले शहरों को 150, 10 से 20 लाख तथा पांच से 10 लाख आबादी वाले शहरों को सौ-सौ व पांच लाख से कम आबादी वाले शहरों को 50 बसें मिलेगी। योजना के दस्तावेज के अनुसार केंद्रीय सहायता बसों के चलने के किलोमीटर के लिहाज से दी जाएगी।

यह योजना राज्यों को मिलने वाली केंद्रीय मदद को पारदर्शी बनाने का हिस्सा है। यह योजना शहरों में मेट्रो सुविधा विकसित करने के विकल्प की दिशा में विकसित किया जा रहा है। बसों के संचालन से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि रोजगार का भी सृजन होगा। पीपीपी माडल की बसों में वातानुकूलित बसें भी शामिल होंगी। देश के बड़े शहरों में बस सेवा शुरू करने की कड़ी में कोरबा शहर का चयन होना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। बसों को संचालित करने वाले संस्थान व संगठन को संबंधित विभाग के साथ एमओयू करना होगा। ई-बस सेवा शुरू होने से निजी बस संचालकों की मनमानी पर नियंत्रण होगा। यात्रियों को रियायत दर में सफर का अवसर मिलेगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article