
कोरबा NOW HINDUSTAN कोरबा जिले के ग्राम सिर्री में पत्नी की मौत से आहत पति पर टोनही होने के संदेह में पड़ोसी की हत्या कर देने का आरोप लगा हैं। बताया जा रहा हैं की इसके अलावा उसकी पत्नी पर भी जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर देने का भी आरोप हैं। घटना के 2 दिन बाद भी कथित आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
- Advertisement -
मामला पसान थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम सिर्री में निवासरत ग्रामीण की पत्नी अक्सर बीमार रहती थी। महीनेभर पहले बीमारी से ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा हैं की ग्रामीण को अपने पड़ोसी (35) और उसकी पत्नी पर टोनही होने का शक था। उसे लगता था कि उन्हीं की वजह से उसकी पत्नी की मौत हुई है। इसे लेकर वो पड़ोसी दंपति से मन ही मन रंजिश रखता था ।


