जंगल में मिली अज्ञात महिला के हत्या के आरोपी को अपराध कायमी के 48 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार…

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा /महासमुंद NOW HINDUSTAN  112 पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम ढोड़ – तमोरा धरमपुर रोड में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है । जिसके चेहरे में गहरी चोट है जिस पर थाना खल्लारी में मार्ग क्रमांक 46/23 दर्ज कर जांच प्रारंभ किया गया। अनुविभागीय अधिकारी महासमुंद पुलिस के लगातार मौके में पहुंच कर मॉनिटरिंग कर थाना प्रभारी खल्लारी के टीम के द्वारा अज्ञात महिला की पहचान के लिए अलग-अलग टीम बनाया गया जिसमें आसपास सरहदी क्षेत्र में टीम रवाना किया गया फोटो दिखाकर , पंपलेट चिपका कर, आसपास के नगरों एवं गांव के सीसीटीवी फुटेज खंगाल गया जिसमें एक व्यक्ति के साथ उसी महिला को फुटेज के द्वारा देखा गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

एक अज्ञात महिला का शव उम्र 40 वर्ष लगभग धरमपुर रोड के मध्य फारेस्ट जंगल कक्ष क्रमांक 93 रोड किनारे झोपड़ी में मृत अवस्था मिली थी जांच में पाया गया की महिला के नाक और आंख के बीच तथा गाल में किसी भोथरे वस्तु से चोट पहुंचाया गया है शार्ट पीएम रिपोर्ट में महिला की मृत्यु का कारण हत्यात्मक प्रकृति का होना पाया गया, पुलिस को मिली सफलता, जिला रायपुर के थाना खमतराई में महिला का गुम इंसान दर्ज , मृतिका की पहचान उनके परिजनों द्वारा कराया गया अज्ञात महिला की पहचान रूपाबाई लहरे पति डीगेश्वर लहरे उम्र 42 वर्ष निवासी पुराना ठाकुरदिया पारा गोंदवारा थाना खमतराई जिला रायपुर के रूप में किया गया मृतिका के नाक और आंख के बीच तथा गाल में किसी ठोस भोथरे वस्तु से प्राणघातक हमला कर हत्या किया गया जो अपराध धारा 302 भादवि का घटित करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया, ।

विवेचना दौरान आरोपी लोकेश साहू पिता रमन साहू उम्र 40 साल ग्राम खट्टी के भाटापारा थाना महासमुंद जिला महासमुंद (छ ग) के रुप में हुआ पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि मृतिका के साथ उसका अवैध संबंध था और मृतिका आरोपी पर अपने साथ रखने का दबाव डाल रही थी जिसके कारण आरोपी ने मृतिका की हत्या कर दी। आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने पर विधिवत दिनांक 04/09/2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) महासमुंद श्रीमति मंजूलता बाज के निर्देशन में थाना प्रभारी खल्लारी निरीक्षक इन्द्र भूषण सिंह , सउनि प्रवीण शुक्ला, सउनि सुशील शर्मा, प्र आर सुरेंद्र जगत, आर. महेन्द्र यादव, गेंदधर साहू , हेमन्त भोई, हीरालाल अकोनिया अतुल मरावी, केदार दीवान, नंद कुमार सिदार, भेखराम नायक, शशी साहू, गोविंद बेहरा दिनेश जैसवाल का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article