
कोरबा NOW HINDUSTAN 06 सितम्बर 2023 कोरबा सर्वमंगला, कुसमुंडा, इमलीछापर मार्ग में आये दिन सड़क जाम होने की शिकायत जिला प्रशासन को मूल रही थी । कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी कोरबा शशिकांत कुर्रे और तहसीलदार दर्री राजेन्द्र भारत के नेतृत्व में बुधवार को सर्वमंगला, कुसमुंडा, इमलीछापर मार्ग में यातायात व्यवस्था दुरूस्ती हेतु कार्यवाही की गई। जिसमें इन मार्गो में नो पार्किंग एरिया व बीच सड़क में बेतरतीब खड़े भारी वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 71 वाहनों पर 76 हजार 700 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया।
- Advertisement -
इस प्रकार की कार्यवाही से कही न कही सड़क जाम में रोक लगेगी ।भारी वाहन चालक अपने वाहन को कही भी नही खड़ा करेंगे ।


