यात्रियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त-दो गंभीर

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

कोरबा NOW HINDUSTAN  कोरबा जिले से राजधानी रायपुर जा रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा हैं कि कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग में ग्राम कनकी-पंतोरा के पास बस मुख्य सड़क को छोड़कर डिवाईडर को तोड़ते हुए डिवाईडर के ऊपर जा चढ़ी। बताया जा रहा हैं कि उक्त बस बिलासपुर से होते हुए रायपुर फिर जशपुर होते हुए रांची तक जाती है। इस दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं जिनमें से दो को गंभीर चोट लगने कि बात बताई जा रही हैं। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है। उक्त मामला पंतोरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

- Advertisement -

Share this Article