यात्रियों की सुविधाओं को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे अफसर, दो माह बाद भी नहीं मिली रेलवे स्टेशन में पार्किंग की सुविधा…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN  रेलवे स्टेशन कोरबा में अफसर यात्रियों की सुविधाओं को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। पार्किंग की सुविधा बंद हुए दो माह बीत गए, इस अवधि में प्रबंधन को एक ठेका कंपनी नहीं मिली। इसका फायदा चोरों के गिरोह उठा रहे हैं। एक माह के भीतर में अब तक रेलवे स्टेशन पार्किंग से तीन बाइक की चोरी हो गई है। लेकिन इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए प्रबंधन भी पीछे हट रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर ने कोरबा रेलवे स्टेशन की पार्किंग सुविधा का ठेका शुरू करने के लिए अब तक तीन बार निविदा जारी कर चुकी है। दो बार ठेका कंपनियों ने रुचि नहीं दिखाई है। अब तीसरी बार निविदा जारी की गई है। इस निविदा के फेर में नियमित रुप में रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा सहित अन्य स्टेशनों से दफ्तर, कारोबार के लिए आवाजाही करने वाले यात्रियों की चिंताएं बढ़ गई है। यात्री भले ही वाहन पार्किंग स्थल पर खड़ी कर रहे हैं, लेकिन ज्यादातर उनका ध्यान असुरक्षित रुप से रेलवे पार्किंग पर खड़ी बाइक पर रहती है। रेलवे स्टेशन पार्किंग पर खड़ी सैंकड़ों बाइक पर चोरों के गिरोह की नजर बनी हुई है। हर सप्ताह एक बाइक की चोरी कर रहे हैं। इससे वाहन मालिकों को काफी नुकसान हो रहा है।
प्रबंधन का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर वाहनों खड़ी करने के लिए यात्री स्वयं ही जिम्मेदार है। पार्किंग का ठेका होने पर ठेका कंपनी की जिम्मेदारी होती है। इधर वाहनों की लगातार चोरी होने के बाद से यात्रियों की ओर से पार्किंग स्थल पर सुरक्षा के तौर पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सुरक्षा गार्ड व सीसीटीवी लगाने की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article