फसल को रौंदते हुए बस्ती के समीप पहुंचे हाथी,ग्राम खुरूपारा में 15 किसानों की फसल चौपट,केंदई रेंज में 39 हाथी कर रहे विचरण….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। केंदई रेंज में 39 की संख्या में हाथी कोरबी सर्किल में विचरण कर रहे हैं। हाथियों के दल ने खेतों में पहुंचकर भारी उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने कोरबी पंचायत के आश्रित ग्राम खुरूपारा में 15 किसानों की धान की फसल पूरी तरह रौंद दी। इतना ही नहीं फसल रौंदने के बाद दल में से लगभग एक दर्जन हाथी अलग हुए और कोरबी के द्वारीपारा बस्ती के निकट स्थित देवी मंदिर के पास पहुंच मंदिर के आसपास मंडराने लगे।
बड़ी संख्या में हाथियों के बस्ती के निकट पहुंचने से ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई जिस पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और हाथियों को खदेडऩे की कार्यवाही की। वन अमला द्वारा खदेड़े जाने पर हाथियों ने जंगल का रूख किया तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इससे पहले हाथियों के डर से ग्रामीण रतजगा करते रहे।
बताया जा रहा है कि हाथियों का दल क्षेत्र में लगातार उत्पात मचा रहा है जिससे क्षेत्रवासी काफी परेशान हैं। वन विभाग द्वारा हाथियों पर नियंत्रण करने की कोशिश की जा रही है लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article