रोजगार की मांग को लेकर जीएम दफ्तर के पास चौथे दिन भी जारी रहा आंदोलन, 15 को गेटबंद व गुरुवार 21 को खदानबंदी करेंगे ग्रामीण..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN एसईसीएल दीपका क्षेत्र के प्रभावित ग्रामीणों के द्वारा जारी आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा रोजगार व अन्य मांगों को लेकर एसईसीएल दीपका के मुख्य कार्यालय के सामने तंबू लगाकर भूविस्थापित प्रदर्शन कर रहे हैं प्रभावित ग्रामीणों ने एसईसीएल दीपका मुख्यमहाप्रबंधक को ज्ञापन पत्र में उल्लेख किया है कि रोजगार व अन्य मांगों को सार्थक पहल कर रोजगार प्रबंध नहीं कर करती है और अनसुना किया जाता है तो मजबूरन शुक्रवार 15 सितंबर को एसईसीएल दीपका कार्यालय के गेटबंद और गुरुवार 21 सितंबर को दीपका खदानबंदी को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जाएगा प्रभावितों ने एक सितंबर को मलगांव फेस पर तीन दिनों तक अनशन किया था ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

भूविस्थापितों का कहना है कि प्रबंधन ने अनशन को यह कहकर समाप्त कराया था कि लंबित रोजगार व अन्य मांगों को एसईसीएल बिलासपुर हेड क्वार्टर से अग्रिम कार्रवाई कर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा प्रभावित ग्रामीणों ने बताया कि हमेशा की तरह एसईसीएल अपना आश्वासन पूरा नहीं किया मजबूरन बार-बार आंदोलन के लिए उन्हें बाध्य होना पड़ रहा है सोमवार को एसईसीएल दीपका जीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया था लगभग 2 घंटे प्रदर्शन के बाद जीएम दफ्तर के सामने ही तंबू लगाकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है ।

प्रदर्शनकारी ग्रामीण की मांग है कि एसईसीएल दीपका क्षेत्र द्वारा पूर्व में अधिग्रहित ग्रामों में रोजगार के लिए लागू नियम का पालन कर सभी को रोजगार प्रदान किया जाए अर्जन के बाद जन्म लेने वाले आश्रितों को भी रोजगार दिया जाए पूर्व में लागू 1988 के नियम में अर्जन के बाद जन्म लेने वाले आश्रितों के रोजगार नहीं देने कोई उल्लेख नहीं है पुराने प्रकरणों पर कार्यवाही की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article