श्रमिक नेता संजीव शर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व पर जताया भरोसा…..

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN  राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित होकर बालको के श्रमिक नेता और सैकड़ो मजदूरों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

बालको के मजदूर लीडर संजीव शर्मा ने अपने लगभग 200 साथियों के साथ राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मौजूदगी में कांग्रेस में प्रवेश किया। संजीव ने कहा कि वह जयसिंह की नेतृत्व क्षमता से प्रभावित हैं। जिस तरह से उन्होंने मंत्री बनने तक का सफर तय किया है। यह उनके जुझारू व्यक्तित्व को परिभाषित करता है और मजदूरों का उत्थान इसी तरह का कोई जुझारू व्यक्तित्व वाला नेता ही कर सकता है। इसलिए आज हमने कांग्रेस के प्रति भरोसा जताय। जय सिंह अग्रवाल की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा है। हम भरोसा दिलाते हैं कि आने वाले चुनाव में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कांग्रेस के पक्ष में ही काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि एक बार फिर हम अपने नेता जयसिंह अग्रवाल को विधायक और मंत्री के पद तक पहुंचने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं

ट्रेड यूनियन के मजदूर नेताओं द्वारा कांग्रेस प्रवेश करने पर जय सिंह अग्रवाल ने सभी का कांग्रेसी गमछा पहनकर कांग्रेस के परिवार में स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि मजदूर कांग्रेस के साथ हैं। वास्तव में कांग्रेस ही मजदूरों का हित चाहती है। वह उनका भला कर सकती है। संजीव शर्मा बालको क्षेत्र के एक सक्रिय मजदूर नेता हैं। जो कि हमेशा मजदूर हित की बात करते हैं। संजीव शर्मा के पिता से भी हमारे अच्छे संबंध रहे हैं। संजीव अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि मजदूरों के हित के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। मजदूर हितों की में सदैव रक्षा करूंगा। उन्हें हर संभव मदद मिलेगी उनकी हर मांग को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
इस दौरान नगर पालिका निगम के महापौर राज किशोर प्रसाद के साथ कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सपना चौहान मंच पर मौजूद रही। कांग्रेस प्रवेश करने वाले नेताओं में संजीव शर्मा के साथ ही उनके साथ एसडी मानिकपुरी, शैलेश, मुकेश पांडे, पुष्पेंद्र डहोलिया, पवन शर्मा, अजय आदि मौजूद रहे भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष लालू राम ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. लल्लू राम ने अपने समर्थकों के साथ राजस्व मंत्री के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया. भाजपाइयों ने कहा कि वह भाजपा में रहकर जनहित के काम नहीं कर पा रहे थे। इसलिए उन्होंने अब कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। भाजपाइयों ने कहा कि बीते 5 सालों में जयसिंह द्वारा जो काम कोरबा क्षेत्र में कराए गए हैं। उससे हम बेहद प्रभावित हैं। यही कारण है कि हमने कांग्रेस में प्रवेश किया है। अब हम कांग्रेस के लिए ही काम करेंगे और जयसिंह अग्रवाल की जीत आने वाले विधानसभा चुनाव में सुनिश्चित करेंगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article