कोरबा के नए पुलिस अधीक्षक बनाये गए जितेन्द्र शुक्ला ,देर शाम हुआ आदेश जारी ….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

कोरबा NOW HINDUSTAN निर्वाचन विभाग द्वारा कोरबा पुलिस अधीक्षक को हटाए जाने के बाद से ही यह क्लास लगाई जाने लगे थे कि कौन होगा कोरबा जिले का नया पुलिस अधीक्षक देर शाम  गृह विभाग से आदेश जारी किया गया जिसमें कोरबा पुलिस अधीक्षक के रूप में सेनानी 16वी वाहिनी छसबल नारायण पुर में पदस्थ जितेन्द्र शुक्ला को कोरबा पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ किया गया । इसके साथ ही बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग में भी पुलिस अधिकारियों की भी पदस्थापना जारी कर दी गई है।  जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर में अवनीश शरण, रायगढ़ कार्तिकेय गोयल कलेक्टर होंगे। वहीं, इफ्फत आरा को खाद्य विभाग का विशेष सचिव के साथ मार्कफेड, नॉन के एमडी की जिम्‍मेदारी दी गई है। इसी तरह मोहित गर्ग राजनांदगांव, रामगोपाल गर्ग दुर्ग, जितेंद्र शुक्ला कोरबा के पुलिस अधीक्षक होंगे। अर्चना झा को बिलासपुर और अभिषेक झा को दुर्ग का अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

- Advertisement -

Share this Article