सरकार बनने पर कटघोरा को बनाया जाएगा जिला : चंद्रकांत, आम आदमी पार्टी कटघोरा विधानसभा प्रत्याशी ने ली प्रेस वार्ता …..

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा  -NOW HINDUSTAN आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने शेष बचे उम्मीदवारों को लेकर लिस्ट जारी की है। कोरबा विधानसभा से विशाल केलकर और कटघोरा विधानसभा से चंद्रकांत डिक्सेना को अपना उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियों ने 13 अक्टूबर शुक्रवार को डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की वार्ता के दौरान कटघोरा प्रत्याशी चंद्रकांत डिक्सेना ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सदस्यता कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश में आम आदमी पार्टी से लाखो कार्यकर्ता जुड़ चुके हैं। आप की जब हवा चलती है तो सबसे पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी ही डोल जाती है। पार्टी पूरे दमखम और जनता का भरोसा बनाकर चुनाव लड़ेगी । तथा सरकार बनाएगी। कटघोरा विधानसभा प्रत्याशी  चंद्रकांत डिक्सेना ने प्रमुखता से कहा कि कटघोरा को जिला बनाया जाना चाहिए कटघोरा वीडियो की मांग जायज है और आम आदमी पार्टी की सरकार यदि बनती है तो कटघोरा को जिला का दर्जा दिया जाएगा l  कटघोरा विधानसभा क्षेत्र मे पानी, बिजली, सड़क जैसी मूल सुविधाओं से यहां के लोग वंचित हैं, l वही कटघोरा निगम की बनी हुई नालियों की गंदा पानी नदियों में छोड़ा जा रहा है, नदी के भरोसे लगभग 18 से अधिक गांव के लोग खेती किसानी एवं उपयोग करते हैं l इसके बावजूद भी निगम प्रशासन का ध्यान नहीं, नदी में बहा रहे नाली के गंदे पानी का उपयोग कर लोग हो रहे हैं बीमार, वही कोरबा विधानसभा प्रत्याशी विशाल केलकर ने कहा कि आमआदमी पार्टी का उद्देश्य शिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार है, हमारा प्रमुख मुद्दा है, इस बार कोरबा जिले के जनता भी विकास चाहती है और साथ ही साथ बदलाव, केलकर ने कहा की आमआदमी पार्टी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। नेताओं के तानों को सुनने के बाद चुनौती के तहत यह पार्टी बनी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होता है, मगर वे खुशफहमी में हैं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि दिल्ली में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुकाबला होता था। आज दिल्ली के बाद पंजाब में भी आप की सरकार बनी है। पहले यह कहा जाता था कि आप केवल दिल्ली की ही पार्टी है जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करके दिखाए। जब आप की सरकार ने सारे वादे पूरे किए तो दुनिया भर के लोग विकास देखने आने लगे। अब राजनीति में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। लोगों में आम आदमी पार्टी से उम्मीद जगी है। प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला सचिव शत्रुघन साहू ,प्रकाश दास महंत के अलावा बड़ी संख्या में पत्रकारो,पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही l

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article