ब्रेकिंग न्यूज़…….भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कोरबा जिला में महिला टिकट पर दिया बयान, हमें जीतना है इसलिए महिलाओं को नहीं दिया टिकट , प्रेसवार्ता में कही बात

Rajesh Kumar Mishra
5 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा  NOW HINDUSTAN । एक तरफ भारतीय जनता पार्टी देश में महिला आरक्षण का हिमायत करती है। मगर भाजपा के नेता इससे ज्यादा इत्तेफाक रखते नजर नहीं आते। उन्हें लगता है कि महिलाओं को टिकट दिया जाए तो वह चुनाव हार जाएंगी, यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल गणेश इन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान झारखंड से राज्यसभा के सांसद व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कुछ इसी तरह का बयान दिया है। पत्रकार वार्ता में उनसे पूछा गया कि कोरबा जिला में एक भी महिला प्रत्याशी को टिकट क्यों नहीं दिया गया है, इस पर उन्होंने कहा कि हमें चुनाव जीतना है। जिन्हें टिकट दिया हैं वे जिताऊ चेहरा हैं। पत्रकारों ने कहा कि क्या महिलाएं चुनाव नहीं जीत सकती। जिस पर बात संभालते हुए अनुराग सिंह देव ने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा से महिलाओं का सम्मान करती रही है। पूरे छत्तीसगढ़ में बहनों को हमने सबसे ज्यादा टिकट दिया है। प्रेस कांफ्रेंस में श्री उरांव ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने कोरबा जिला की चारो सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। चुनाव तक उनके साथ रहकर कोरबा की चारों सीट पर कमल खिलाने का काम किया जाएगा। केंद्र की योजनाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए कार्यो और कांग्रेस की नाकामियों को जनता के बीच लेकर जा रहे है। केंद्र सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई है। जिस पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने कुंडली मारने का काम किया है।
श्री उरांव ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने पांच वर्षो में जनता को ठगने का ही काम किया है। इस बार सभी ने इसे बदलने का मन बना लिया है। कोरबा की चारो विधानसभा सीट में हमारी जीत होगी। निश्चित ही बदलाव होगा। जनता के विकास को फोकस कर चुनाव लड़ रहे है। यात्री टे्रनों के लगातार रद्द रहने को लेकर उन्होंने कहा कि रेल्वे इंफ्रास्ट्रक्चर का काम केंद्र की मोदी शासन ने त्वरित हुआ है। इसके लिए छ: हजार करोड़ का फंड दिया गया है। इससे पहले इतना फंड कभी नहीं दिया गया। आदिवासी मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी कमेटी जो सार्वजनिक निर्णय लेगी उसकी आधार पर निर्णय लिया जाता है। केंद्र सरकार ने विकास कार्यो को गति दी है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार बनाकर छत्तीसगढ़ के विकास को गति देनी होगी। चारों प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार के लिए मैं चुनाव तक कोरबा में ही रहूंगा। एक जुट होकर सभी कार्यकर्ता सक्रियता से काम कर रहे है। कटघोरा प्रत्याशी के खिलाफ गत दिनों लिए गए पत्रकार वार्ता क्े संबंध में पीसी में मौजूद कटघोरा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल ने कहा कि मेरी जानकारी में पत्रकार वार्ता लेने वाले भाजपा कार्यकर्ता नहीं है। अगर किसी को नाराजगी है तो उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। कोरबा सीट पर जितने भी टिकट के दावेदार है सभी मेरे साथ पार्टी को विजय दिलाने एक जुट है। प्रेस वार्ता में चारों प्रत्याशी ननकीराम कंवर, रामदयाल उइके, लखन लाल देवांगन, प्रेमचंद पटेल , भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, जोगेश लांबा, गोपाल मोदी, अशोक चावलानी सहित अन्य मौजूद थे।
भ्रष्टाचार का हॉट स्पॉट कोरबा -अनुराग सिंहदेव
भाजपा बिलासपुर सह प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने कहा कि भ्रष्टाचार का उद्गम कोरबा से ही शुरू हुआ। जैसे भूंकप का हॉट स्पॉट होता है। ठीक वैसे ही कोरबा जिला कांग्रेस की भ्रष्टाचार की हॉटस्पॉट है। कोयले के मामले में ईडी की जांच आज हो रही है। इसके अलावा रेत भूमि, स्कैप के नाम पर स्परेट फंड कांग्रेस जुटा रही है। प्रत्येक रजिस्ट्री में राजस्व मंत्री और सीएम का हिस्सा तय है। यहां सरकार को सड़क बनाने के लिए लोन लेना पड़ रहा है। उस सरकार की आर्थिक स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। पावर हब में ही अंधेरा फैला रहता है। जनता बिजली बिल और बिजली कटौती से त्रस्त है। चारों सीट जीतकर सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article