उरगा पुलिस का अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई, 105 लीटर कच्ची महुआ शराब किया गया जप्त ….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

कोरबा NOW HINDUSTAN  पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेन्द्र शुक्ला ने पदभार ग्रहण करते ही  सभी थाना पुलिस को अवैध नशे के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने का निर्देश दिया । जिसके पालन को लेकर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उरगा युवराज तिवारी के नेतृत्व में रविवार को थाना उरगा पुलिस टीम को 105 लीटर महुआ शराब पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। मुखबिर के सूचना के आधार पर ग्राम पुरैना में आरोपी देवराम चौहान पिता बंधन चौहान उम्र 50 वर्ष निवासी पुरैना के कब्जे से अलग अलग डिब्बों में भरे कुल 105 लीटर महुआ बरामद कर जप्त किया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनयम के तहत प्रकरण तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

- Advertisement -

इस कार्यवाही में थाना उरगा के जवान शामिल थे ।

 

Share this Article