पूर्व महापौर जोगेश लांबा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने लोगों से भाजपा को जनसमर्थन देने का आव्हान करते हुए पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी के माथे से पिछड़ेपन का दाग हटाया लेकिन कांग्रेस ने गर्त में धकेला- लखन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन कोरबा के पोड़ी बहार में जनसंपर्क किया। उनके साथ पूर्व महापौर जोगेश लांबा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने लोगों से भाजपा को जनसमर्थन का आव्हान करते हुए पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की उपलब्धियां को बताया तथा वर्तमान कांग्रेस की भ्रष्टाचार एवं कुशासन को गिनाया।

भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा प्रवाहित हो रही थी भाजपा सरकार ने महतारी के माथे से पिछड़ेपन का दाग हटाया। प्रदेश में पॉवर हब, सीमेंट हब इस्पात हब, एल्युमिनियम हब, एजुकेशन हब हेल्थ केयर हब, डिजिटल हब के साथ सुनहरे भविष्य की गाथा लिखी जा रही थी।

जहां छत्तीसगढ़ का देश को विकास की मौलिक अवधारणाएं देने वाले राज्य की पहचान में गिनती होती थी। यही नहीं प्रदेश में ट्रिपल आईटी आईआईएम, टेक्निकल शिक्षा संस्थान से प्रदेश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा था।

जबकि कांग्रेस ने सत्ता हासिल करते ही गरीबों का चावल 5000 करोड़ से अधिक घोटाला किया। 500 करोड़ से अधिक का कोयला घोटाला, 2000 करोड़ का शराब घोटाला, 1300 करोड़ का गोठन घोटाला,700 करोड़ का डीएमएफ का घोटाला किया

कांग्रेस के सरकार में नौकरियां भी बिक गई। प्रदेश में तबादला नीति ने बाकायदा एक उद्योग का रूप ले लिया इस तरह से कांग्रेस ने केवल घोटाला किया।जनता अब कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त हो गई है।

निश्चित तौर पर कोरबा की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। इस अवसर पर भाजपा के अनेकों पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग साथ-साथ उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article