बैंग में भरकर ले जा रहा था सोना चांदी, पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान किया जप्त….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN  कोरबा  पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अवैध कैश फ्लो रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर सभी थाना चौकी पुलिस द्वारा सघन  वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भूषण एक्का एवं थाना प्रभारी कोतवाली रूपक शर्मा के मार्गदर्शन में  चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में देर रात वाहन चैकिंग के दौरान पटेल पारा कोरबा निवासी मनोज मैटी पिता कोकिल मैटी के पास एक बैग में गला हुआ सोना और सोने चाँदी के आभूषण बरामद होने पर उसका बिल मंगा गया । समय पर सोने चाँदी का बिल न होने पर गला हुआ सोना एवं सोने का आभूषण 34 ग्राम एवं चांदी के आभूषण 1.926 किलोग्राम कुल कीमती रु 306000.00 (तीन लाख छः हजार) को 102 द प्र स के तहत जप्त किया गया.

- Advertisement -

इस कार्यवाही में मानिकपुर पुलिस की जवान भी शामिल थे ।

Share this Article