डीडीएम रोड़ स्थित राम दरबार परिसर में डांडिया की धूम, दुर्गा उत्सव समिति ने की है खास तैयारी, सभी वर्गों के लिए निशुल्क एंट्री…

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा। नवरात्रिका पर्व शुरू होते ही जिले में जगह-जगह डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। डीडीएम रोड स्थित श्रीराम दरबार के निकट साकेत नगर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा डांडिया की खास तैयारी की गई है। जहां लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति ने अधिक एंट्री की वजह से एक और अतिरिक्त डांडिया मैदान तैयार किया हैं। ताकि सभी को डांडिया में शामिल होने का मौका मिल सके। खास बात यह है कि सभी वर्गों के लिए निशुल्क एंट्री रखा गया है। साकेत नगर दुर्गा उत्सव समिति ने सिर्फ बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं को ही यहां डांडिया करने की अनुमति प्रदान की है। खास तौर पर दुर्गा पूजा और डांडिया उत्सव के लिए ही साकेत नगर दुर्गा उत्सव समिती का गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल हैं। राम दरबार के ठीक बगल में दुर्गा पंडाल और डांडिया मैदान बेहद खास तरीके से तैयार किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

जयप्रकाश ने बताया कि राम दरबार में नवरात्रि पर्व के अवसर पर भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां गरीबी-अमीरी, ऊंच-नीच, जात-पात का कोई भेदभाव नहीं है। स्लम बस्ती की बच्चियां हों या कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग। दुर्गा पंडाल और डांडिया मैदान में सब मिलजुल कर उत्सव का आनंद ले रहे हैं। श्रेष्ठ प्रतिभागियों को आकर्षक इनाम भी प्रदान किया जा रहा। उन्होंने अपील किया है कि श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। राम दरबार दुर्गा पंडाल और डांडिया की भव्यता को देखें। अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करें।

साकेत नगर दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि राम दरबार के निकट ही भव्य दुर्गा पंडाल और अधिक एंट्री की वजह से दो डांडिया मैदान तैयार किया गया हैं। नवरात्रि के पहले दिन से ही यहां कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। इसके लिए खास तरह के संगीत और पारंपरिक परिधान का भी इंतजाम है। नियमों के अनुसार रात 10:00 बजे तक ही डांडिया नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आसपास के क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति लगातार बढ़ रही है। लोग सपरिवार दुर्गा पंडाल पहुंच रहे हैं और माता दुर्गा के दर्शन करने के साथ ही डांडिया का लुत्फ उठा रहे हैं। मां दुर्गा की आराधना भी जारी है, जिससे लोग बेहद उत्साहित हैं। समिति की तरफ से हमने हर तरह के इंतजाम किए हैं। ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। दर्शन करने से लेकर डांडिया मैदान में नृत्य तक के सभी इंतजाम समिति की देख-देख में संपन्न कराया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article