सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल में हुई सम्पन्न * कोरबा जिले के खिलाड़ियों ने जीते 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN  सीबीएसई स्कूली खेलो के अंर्तगत पूर्व इंटरनेशनल स्कूल दुर्गापुर द्वारा 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक दुर्गापुर पश्चिम बंगाल में संपन्न हुआ। उक्त प्रतियोगिता में शहर के निर्मला सीबीएसई हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत तथा सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी के होनहार राष्ट्रीय खिलाड़ी हिमांशु यादव, सोनिया शर्मा एवं अनु शर्मा ने बाक्सिंग खेल में अलग-अलग वजन वर्गो में हिस्सा लिया।
सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी के प्रमुख प्रशिक्षक तारकेश मिश्रा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों ने पहले भी किकबाक्सिंग एवं विभिन्न मार्शल आर्ट की राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीता है। इसी तारतम्य में उनकी तैयारी सीबीएसई गेम्स के लिए भी कराई जा रही थी। उक्त प्रतियोगिता में अनु शर्मा ने सिलीगुड़ी की खिलाड़ी को फाइनल मैच में हराकर स्वर्ण पदक जीता, सोनिया शर्मा एवं हिमांशु यादव ने दुर्ग, पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते हुए फाइनल में जगह बनाई और रजत पदक हासिल किया। तीनो खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय सीबीएसई खेलो के लिए हुआ है।
खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसियेशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, विद्यालय की प्राचार्या शानी मेरी, कोरबा जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी कोरबा दिनु पटेल, सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, जिला बाक्सिंग संघ के सचिव नूतन सिंह ठाकुर, जिला फेंसिंग संघ के उपाध्यक्ष अंकित वर्मा, क्रीड़ा अधिकारी के.आर. टण्डन, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी प्यारे लाल चौधरी, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, जिला किकबाक्सिंग एसोसिएशन के सचिव अशोक साहू, जुनैद आलम, व्यायाम शिक्षक भारत यादव, शिक्षिका वंजा तिवारी, मंजू पांडेय, सबरीना राडरिक्स, अंतराष्ट्रीय रैफरी प्रभात साहू, पूजा पांडेय, मयंक डडसेना, रेहाना फातिमा, प्रतिभा राय, रितेश साहा, एवं सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी के समस्त प्रशिक्षगण, निर्मला स्कूल शाला परिवार, खेलप्रेमियों ने अपनी शुभकामनाएं दी है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article