पाली तानाखार से दुलेश्वरी सिदार को टिकट मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा से कांग्रेस विधानसभा के दुलेश्वरी सिदार का लिस्ट में नाम फाइनल होते ही पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हर वर्ग में खुशी की लहर छा गई और उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने स्वागत कर सभी ने बधाई दी। विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा। इस मौके पर शैलेष सिंह, अनिल सिंह, उमेश चंद्रा, सुरेश गुप्ता, सत्यनारायण श्रीवास, जसवंत लकड़ा, रत्नेश गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, बबलू पटेल, गुलाब बिसेन, अरविंद गुप्ता, गजेंद्र सिंह, रवि कश्यप, प्रकाश नारायण,बृजपाल श्याम, रोहित प्रजापति, तुषारकांत रॉबिंसन, गोरे दास एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

- Advertisement -

Share this Article