
NOW HINDUSTAN. कोरबा चाँपा मार्ग पर स्थित पहाड़ो पर विराजी माँ मड़वारानी पहाड़ ऊपर मंदिर में नवरात्रि पर्व का आज चौथा दिवस है। सुबह से ही दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ लगी हुई है लंबी लाइन लगकर श्रद्धालुओं द्वारा मां मड़वारानी की दर्शन कर मत्था टेक रहे सबसे बड़ी लाईन मां मड़वारानी कलमी पेड मुख्य मंदिर में लगी हुई है अभी तक लगभग तीस हजार से अधिक लोग दर्शन कर चुके है।
- Advertisement -

समिति के सदस्य सुव्यवस्थित दर्शन कराने में लगे हुए है वही दूसरे बड़ी मंदिर में भी पिंडी दर्शन एवं मूर्ति की पूजा अर्चना सपरिवार कर रहे है वहाँ भी बड़ी भीड़ लगी हुई है वही सभी ज्योति कलश प्रज्ज्वलित भवनों में लोग मनोकामनाएं ज्योति कलश का घूम घूम कर दर्शन कर रहे है तथा सपरिवार मेले का आनंद ले रहे है।



