
NOW HINDUSTAN KORBA विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान का समय नजदीक आ रहा है वैसे ही प्रत्याशी अपने प्रचार प्रसार में तेजी ला रहे है । भाजपा के कोरबा विधानसभा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन का जनसंपर्क का जनसंपर्क का क्रम जारी है कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में समर्थन के लिए आगे आ रहे हैं जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है कार्यकर्ताओं में जोश उमंग और उत्साह देखने को मिल रहा है 27 अक्टूबर के नामांकन में भी समर्थकों का जुनून देखने को मिलेगा।
- Advertisement -

भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन और पूर्व महापौर जोगेश लांबा सहित पार्टी के पदाधिकारीयों ने वैशाली नगर, विकास नगर कुसमुंडा, में जनसंपर्क किए। इस दौरान लोगों का भरपूर जन आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है।
लखन देवांगन ने लोगों से अपील की हैं की कोरबा में डबल इंजन की सरकार से कोरबा का होगा विकास। कोरबा में व्याप्त समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर समाधान किया जाएगा। कांग्रेस केवल झूठ का पुलिंदा है लोक लुभाने प्रलोभन देकर जनता से वादा खिलाफी करते है केंद्र की मोदी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है देश में 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त में अनाज देने का काम, जल जीवन मिशन के तहत 12 करोड़ परिवारों को सीधे नल से पेयजल की पूर्ति, आयुष्मान योजना के तहत 19 करोड़ परिवारों को मुफ्त में इलाज की व्यवस्था प्रधानमंत्री आवास के तहत 3 करोड़ गरीबों को पक्का मकान देने का काम कर रही है।

छत्तीसगढ़ में किसानों का दाना दाना धान खरीदी 61 टन चावल केंद्रीय पूल में खरीदने का निर्णय लिया। प्रदेश के 40 लाख किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि 8 लाख से अधिक पीएम आवास बनाकर तैयार हो गया। जबकि कांग्रेस ने 16 लाख मकान बनने नहीं दिए।
प्रदेश में खुलकर भ्रष्टाचार किया गया कोयला घोटाला शराब घोटाला चावल घोटाला पीएससी घोटाला गोठान में घोटाला कर छत्तीसगढ़ की जनता के साथ घोर अन्याय किया। निश्चित तौर पर आप सभी सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित भाजपा को जन आशीर्वाद प्रदान करें। और कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



