
NOW HINDUSTAN KORBA पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेन्द्र शुक्ला के दिशा निर्देश पर चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में कल दिनांक 26/10/2023 को आर्म्स एक्ट की कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है. गुरुवार 26 अक्टूबर को सुचना प्राप्त हुआ था की कुआंभटटा निवासी रमेश साहू अपने हाथ में चाकू लेकर उसे लहरा कर लोगों को डरा धमका रहा है, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर उससे एक चाकू को जप्त किया गया है तथा आरोपी के विरुध्द 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है. इस कार्यवाही में स उ नि अमर जायसवाल एवं आर संजय रात्रे का विशेष योगदान रहा.
- Advertisement -


