हत्या के आरोपियों को सायबर सेल की टीम के साथ कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल….

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN दिनांक 22 अक्टूबर को चौकी मानिकपुर में आकर एक लिखित शिकायत दिया गया कि मनीष सारथी उम्र 21 वर्ष निवासी मुड़ापार अटल आवास जो टीपी नगर स्थित इलेक्ट्रिक दुकान में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। रात कम कर वापस घर नहीं आया। शिकायत के आधार पर चौकी मानिकपुर में गुम इंसान कायम किया गया। दिनांक 24 अक्टूबर को डायल 112 के थाना उरगा में सूचना प्राप्त हुआ की कुदुरमाल गांव के नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहकर फंसा है जिसे उरगा थाना के द्वारा का शव का मर्ग पंचनामा कार्यवाही जिला अस्पताल कोरबा से कराया गया पीएम के दौरान मृतक की मृत्यु डॉक्टर साहब द्वारा हत्या से होना संदेहात्मक पाए जाने पर तथा शिनाख्ती करवाई किया गया । जिस पर मृतक की पहचान मनीष सारथी निवासी पहरीपारा थाना उरगा का होना पाया गया। इसी बीच पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई की घटनास्थल महावीर नगर नहर किनारे गार्डन का होना पाए जाने से मर्ग डायरी अग्रिम जांच कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली कोरबा भेजा गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला को दिया गया उनके दिशानिर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रूपक शर्मा व सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी , चौकी प्रभारी मानिकपुर उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू के कुशल नेतृत्व में विवेचना कार्यवाही के साथ तथ्यों पर बारीकी से जांच की जा रही थी। पुलिस टीम को पता चला कि मनीष सारथी जिस इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करता था वहां एक युवती भी काम करती थी वहां उन दोनों के बीच काफी बातें हुआ करती थी युवती का प्रेम प्रसंग पहले से ही ग्राम सजापानी निवासी दानेंद्र कांवर के साथ था। जब दानेंद्र को इस बात की जानकारी लगी तो उसने कई बार मनीष को युवती से बात करने के लिए मना किया पर तब भी दोनों आपस में बातें किया करते थे। पुलिस टीम के द्वारा उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सजापानी निवासी दानेंद्र कंवर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो उसने युवती के नाबालिक भाई के साथ मिलकर हत्या करना कबूला।

आरोपीगणों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 638/2023 धारा 302 भादवी कायम किया गया। आरोपी 01.दानेंद्र कुमार कंवर निवासी साजापानी थाना उरगा व 02. विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक संलिप्त होना तथा अपराध कारित करना स्वीकार करने पर दिनांक 26.10.2023 को विधि अनुरूप गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा,प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक सनत सोनवानी,थाना कोतवाली से सहा उप निरी. अजय सिंह, लक्ष्मी प्रसाद कुर्रे, श्याम सिंह खन्ना, आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता, अरुण तिर्की,सुनील सिंह राजपूत,एवम सायबर सेल से प्रधान आरक्षक गुनाराम, आरक्षक सुशील यादव आलोक टोप्पो, रितेश शर्मा, डेमन ओग्रे, प्रशांत सिंह, रवि चौबे की सराहनीय भूमिका रही।*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article