दीपका ऊर्जा नगर व दीपका बस्ती में जनसंपर्क कर प्रेमचंद पटेल ने मांगा समर्थन ..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN  कटघोरा विधानसभा से नामांकन पत्र जमा करने के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल ने दीपका क्षेत्र के ऊर्जा नगर और दीपका बस्ती में घर-घर जनसंपर्क कर जन आशीर्वाद प्राप्त किया। जनसंपर्क में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल का स्वागत किया। वार्डवासियों ने क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने विभिन्न समस्याओं से भाजपा प्रत्याशी पटेल को अवगत कराया। वहीं भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल ने वार्डवासियों से कहा कि निश्चित तौर पर कांग्रेस विकास के नाम पर केवल वहावही कर जनता को गुमराह करने के काम किया है,।

- Advertisement -

जनसंपर्क कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा मंडल दीपका के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सैकड़ो की संख्या में स्थानीय वार्डवासी की उपस्थिति थे । वही दीपका के भाजपा नेता संजय शर्मा ने भी प्रेमचन्द को समर्थन देते हुए लोगों से अपील की है कि भाजपा को समर्थन दे ।

Share this Article