चेंकिग के दौरान नगदी रकम 420000.00 (चार लाख बीस हजार)रुपये की गई जप्त, बांगो पुलिस की कार्यवाई …..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba पुलिस अधीक्षक कोरबा  जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी विधान के मद्देनजर अवैध कैस फ्लो रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्ग दर्शन दिये गये थे। जिस पर अति० पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक वर्मा, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर एवं थाना प्रभारी बांगो निरीक्षक मनीष चन्द्र नागर के नेतृत्व मे सोमवार 30 अक्टूबर को वाहन चेकिंग के दौरान थाना बांगो बैरियर के सामने जाकिर अली पिता शौकत अली, उम्र 41 वर्ष, निवासी सरकंडा चाटीडीह थाना सरकंडा जिला बिलासपुर से नगदी रकम 420000.00 (चार लाख बीस हजार रुपये) को परिवहन करते बरामद कर रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने पर उक्त रकम को 102 दण्ड प्रक्रिया सहिता के तहत जप्त किया गया।

- Advertisement -

इस  कार्यवाही में निरीक्षक मनीष नागर, उनि महासिंह, सउनि सुखलाल सिदार , प्र आर. शिव शंकर परिहार , नीलेन्द्र सिंह, आर. पुरंजन साहू, अशोक खरे, इतवार सिंह शामिल रहे।

Share this Article