आखिर कांग्रेस राज वाले निगम में ऐसी कौन सी डामर से सडक़ निर्माण हो रहा है कि हर साल दो बार डामरीकरण करने की जरुरत पड़ रही है:- लखन लाल देवांगन

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा। इन दिनों शहर में हो रहे डामरीकरण पर भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने कहा कि आखिर कांग्रेस राज वाले निगम में ऐसी कौन सी डामर से सडक़ निर्माण हो रहा है कि हर साल दो बार डामरीकरण करने की जरुरत पड़ रही है। हर साल डामरीकरण हो रहा है तब भी सडक़ टिक नहीं पा रही है।
लखन लाल देवांगन ने एक बार फिर आरोप लगाया कि कोरबा की सडक़ों को कांग्रेस की नजर लग गई है। उन्होनें कहा कि सडक़ डामरीकराण का काम राजस्व मंत्री के करीबी और निगम सभापति श्यामसुंदर सोनी के पुत्र अभिनव सोनी द्वारा काम लिया गया था। डीएमएफ फंड से 10 करोड़ की लागत से सडक़ का निर्माण हुआ था। सडक़ की गारंटी तीन साल की थी। कोरबा की जनता खुद जानती है कि सडक़ पहले साल ही उखड़ गई थी। हर साल चार से पांच महीने बारिश में सडक़ में गड्ढे होते हैं। धूल से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब जब चुनाव सिर पर है और मंत्री को लोगों का जबरदस्त नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है इसलिए अब सडक़ डामरीकरण करने की जरुरत पड़ रही है। सबसे बड़ा सवाल उठता है कि तीन साल में छह बार सडक़ उखड़ी, आखिर निगम ने ठेकेदार पर कार्रवाई क्यों नहीं की। लखन लाल देवांगन ने कहा कि सडक़ का काम सभापति के बेटे और मंत्री के करीबी महेश भावनानी के पार्टनरशिप में चल रहा है। लखन ने यह भी आरोप लगाया कि शहर में और भी ठेकेदार हैं, लेकिन हर बार ठेका मंत्री के करीबी को ही आखिर कैसे मिला।

- Advertisement -

Share this Article